ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Career

वैज्ञानिक कैसे बनें, वैज्ञानिक बनने के लिए क्या करें जानिए योग्यता, कोर्स परीक्षा की पूरी जानकारी

साइंटिस्ट कैसे बनें, How To Become A Scientist, Scientists बनने की योग्यता क्या है जानिए पूरी जानकारी

whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

वैज्ञानिक कैसे बनें, वैज्ञानिक बनने के लिए क्या करें जानिए योग्यता, कोर्स परीक्षा की पूरी जानकारी

साइंटिस्ट कौन होते हैं, साइंटिस्ट के प्रकार, Scientist Kaise Bane, साइंटिस्ट वैज्ञानिक बनने के लिए ज़रूरी स्किल्स, साइंटिस्ट बनने के लिए चरण दर चरण प्रक्रिया, Scientist Kaise Bane: कैसे करे तैयारी?, दसवीं क्लास के बाद क्या करें?, 12वीं के बाद Scientist Kaise Bane?, दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज, टॉप भारतीय कॉलेज, साइंटिस्ट बनने के लिए एलिजिबिलिटी, आवेदन प्रक्रिया, साइंटिस्ट बनने के लिए प्रवेश परीक्षाएं, जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी, टॉप भर्तीकर्ता संस्थान,  ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?, आईसीआरबी की परीक्षा उत्तीण करना आदि की सम्पूर्ण जानकारी आपको इस पोस्ट मे बताई जाएगी।

वैज्ञानिक क्या होता है – Scientist Kise Kahte Hai

वे सभी व्यक्ति जो ज्ञान प्राप्त करनें के लिए विधिवत रूप से कार्य करते है उन्हे वैज्ञानिक कहते हैं, वैज्ञानिक अपनी कल्पना शक्ति का प्रयोग करके, वस्तुओं को सरल बनाने का प्रयास करते है, एक वैज्ञानिक पहले समस्या का अध्ययन करता है, उसके बाद उस समस्या के मूल कारण के बारें में जानकारी प्राप्त करते है, उसके पश्चात वह उस समस्या को हल करने के लिए प्रयोग करते है प्रयोग में उन्हें कई बार सफलता प्राप्त नहीं होती है, तब भी वह निराश नहीं होते है, और निरंतर प्रयोग करते रहते है, प्रयोग सफल होने के बाद, उस की विधि का निर्माण और उस विधि के द्वारा उस समस्या का समाधान करके हमारी सहायता करता है, वैज्ञानिक कैसे बनें की सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे बताई गई है। यह भी पढ़ें – सहायक अध्यापक कैसे बने जानिए

वैज्ञानिक कितने प्रकार के होते हैं

Scientist kaise bane इससे पहले हम आपको कुछ वैज्ञानिकों के प्रकार के बारें मे जानकारी प्रदान करते है।

  • एग्रोनॉमिस्ट
  • केमिस्ट
  • एस्ट्रोनॉमर
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट
  • बॉटनिस्ट
  • जूलॉजिस्ट
  • साइटोलॉजिस्ट
  • जियोग्राफर
  • इकोलॉजिस्ट
  • मरीन बायोलॉजिस्ट
  • एपिडेमियोलॉजिस्ट
  • फिजिसिस्ट
  • एथोलोजिस्ट
  • प्लेनटॉलोजिस्ट
  • जियोलॉजिस्ट
  • सीस्मोलॉजिस्ट

वैज्ञानिक बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए

वैज्ञानिक कैसे बनें अगर आप साइंटिस्ट वैज्ञानिक बनाना चाहते है तो आपके अंदर कुछ स्किल्स होनी चाहिए जो आप नीचे देख सकते है।

सच्ची महनेत और लगन: केवल वैज्ञानिकों में ही नहीं बल्कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सच्ची मेहनत और लगन होनी आवश्यक है। अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए हर संभव प्रयास करें। वैज्ञानिक बनने के लिए आपमे एक जुनून बहुत जरूरी है, आपको तब तक मेहनत करनी है तब तक आपको अपनी मंजिल नहीं मिल जाए।

विज्ञान में रुचि: वैज्ञानिक बनने के लिए आपमे शुरू से ही विज्ञान के क्षेत्र में रुचि होनी चाहिए। विज्ञान में रुचि होने से अपने लक्ष्य को और सपनों को पूरा कर सकता है।

प्रैक्टिकल नॉलेज: पुस्तकों के ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज होना बहुत ही आवश्यक है। वैज्ञानिक बनने के लिए अलग-अलग और नई-नई चीजों का संशोधन करना होता है, उसकी खोज करनी होती है। अगर आपने प्रैक्टिकल नॉलेज होगा तो आप नए-नए प्रयोग सरलता से कर सकते हैं।

कारण खोजें: किसी भी चीज, वस्तु, मशीन के पीछे का कारण खोजें। उदाहरण तरीके मान लीजिए: आपके सामने मोटर घूम रहा है। इसके पीछे का कारण खोजें, पता लगाने की कोशिश करें कि मोटर कैसे घूम रहा है। इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें हो सकता है की आप कुछ ऐसी खोज कर ले जिसेके बारे में आज तक किसी ने की ना हो।

भाषा: अपनी मातृभाषा के अलावा अन्य भाषाओं का ज्ञान होना भी उतना ही जरूरी है। अगर आपके पास अन्य भाषाओं का ज्ञान होगा तो आप दूसरे देश के साइंटिस्ट के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं साथ ही आपको उसके बारे में आसानी से जान सकते है।

रिसर्च को पढ़ें: हमारे देश में बहुत सारे देश-विदेश के महान वैज्ञानिक रिसर्च करके गए हैं। उनके रिसर्च को पढ़ें।

वैज्ञानिक बनने के लिए चरण दर चरण प्रक्रिया

साइंटिस्ट बनने के लिए चरण दर चरण प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे समझाई गई है।

  • ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करें: विज्ञान या इसके बराबर में ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करें। संबंधित विज्ञान के क्षेत्र में ग्रेजुएशन डिग्री के पूरा होने पर, मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री या किसी अन्य प्रासंगिक मास्टर डिग्री के लिए आगे बढ़ें। आपको मास्टर डिग्री के पूरा होने पर पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहिए।
  • फाउंडेशन कोर्स करें: आगे के प्रशिक्षण के लिए फाउंडेशन डिग्री प्रोग्राम के लिए नामांकन करें। यह कोर्स प्रोफेशनल विकास के साथ विज्ञान प्रोफेशनल्स को प्रदान करता है।
  • सर्टीफिकेशन्स भी चुन सकते हैं: मृदा (soil) विज्ञान- APSS प्रमाणन, पर्यावरण विज्ञान- CES परीक्षा, प्रयोगशाला पशु प्रौद्योगिकीविद् प्रमाणन, रोगविज्ञानी- ASCP प्रमाणन बोर्ड और IT प्रमाणन- MCPD जैसे प्रासंगिक प्रमाणपत्र प्राप्त करें।

Scientist Kaise Bane: वैज्ञानिक बनने की तैयारी कैसे करे?

बहुत से लोग वैज्ञानिक बनाना चाहते है लेकिन बहुत कम लोग ही वैज्ञानिक बन पाते हैं। साइंटिस्ट बनने के लिए कठिन महनेत की आवश्यकता होती है ‌। भारत में वैज्ञानिक बनना कठिन है लेकिन कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के साथ पढ़ाई करने से आप निश्चित रूप से अच्छे साइंटिस्ट बन सकते हैं। 10वीं क्लास के बाद छात्रों को यह निर्णय करना चाहिए कि उसे आगे करियर किस फील्ड में बनाना है। यह भी पढ़ें – ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम में कैरियर कैसे बनाएं

10वीं क्लास के बाद क्या करें, What To Do After 10th Class?

अगर आप एक वैज्ञानिक बनाना चाहते है तो आपको 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम को चुनने की आवश्यकता होती है। साइंस स्ट्रीम में पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) का होना बहुत ज़रूरी है। साथ में पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) वाले छात्र भी साइंटिस्ट बनने के लिए चुन सकते हैं। यह भी पढ़ें – बीसीए कोर्ष (BCA) करके बनाए करियर

12वीं क्लास पर करने के बाद Scientist Kaise Bane?

12वीं साइंस के बाद छात्रों को साइंटिस्ट बनने का नॉलेज हो जाता है। छात्र 12वीं साइंस के बाद गणित, बायोलॉजी, फिजिक्स, जियोलोजी, एस्ट्रोनॉमी या अन्य विषयों का चयन करके ग्रेजुएट प्रोग्राम को चुन सकते हैं। या फिर अपनी रुचि के अनुसार BSc, B Tech, BPharma आदि जैसे विषयों में पढ़ाई कर सकते हैं। यह भी पढ़ें – पीएचडी (PhD) क्या है? इसे कैसे करें

दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज

साइंटिस्ट बनने के लिए दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम और इनकी फीस की जनकरी आप नीचे टेबल मे देख सकते है इनकी फीस मे समय के अनुसार परिवर्तन भी किया जा सकता है। यह भी पढ़ें – फूड टेक्नोलॉजी में कॅरियर कैसे बनाये

यूनिवर्सिटीज सालाना ट्यूशन फीस
मेसाचुसेट्स प्रौद्योगिक संस्थान 48,760 यूएसडी (INR 36.57 लाख)
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी 47,386 यूएसडी (INR 35.54 लाख)
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय 17,760 यूएसडी (INR 13.32 लाख)
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय 25,710 जीबीपी (INR 25.71 लाख)
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय 33,270 जीबीपी (INR 33.27 लाख)
प्रिंसटन विश्वविद्यालय 44,666 यूएसडी (INR 33.50 लाख)
टोक्यो विश्वविद्यालय 25.71 लाख येन (INR 17 लाख)
म्यूनिख लुडविग मैक्सिमिलियंस विश्वविद्यालय यूरो 14,252 (INR 12.40 लाख)
पीकिंग विश्वविद्यालय युआन 33,748 (INR 4 लाख)
टोरंटो विश्वविद्यालय 32,500 (INR 19.50 लाख)

भारतीय टॉप वैज्ञानिक कॉलेज

साइंटिस्ट बनने के लिए टॉप भारतीय कॉलेज की लिस्ट और उनके नाम आपको नीचे बताए गए है।

  • मिरांडा हाउस
  • हिंदू कॉलेज
  • सेंट स्टीफंस
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज
  • हंसराज कॉलेज
  • स्टेला मैरिस कॉलेज
  • जैन विश्वविद्यालय
  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी
  • कलिंग विश्वविद्यालय
  • विल्सन कॉलेज
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

IIST ( Indian Institute of Space Science and Technology ) मैं Admission आपकी इसरो में इंजीनियर के रूप से काम करने का सपना पूरा हो सकता है। IIT का एग्जाम निकालकर IIST मैं बीटेक BTech का 4 साल का कोर्स करना होता है। आईआईटी, एनआईटी और दूसरे अन्य रेपुटेड सरकारी और प्राइवेट संस्थानों से ग्रेजुएट इंजीनियरिंग तो इसरो भर्ती करता है। डिग्री को पूरा करने के बाद ऐसे कोर्स करें जिससे आपको फील्ड के बारे में अधिक से अधिक जानकारी और नॉलेज मिले और आपको आगे लाकर लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें – सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी जानिए

साइंटिस्ट बनने के लिए एलिजिबिलिटी – Eligibility To Become A Scientist

वैज्ञानिक / साइंटिस्ट बनने के लिए नीचे पात्रता की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम में पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) का होना चाहिए। साथ में पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) वाले छात्र भी साइंटिस्ट बनने के लिए चुन सकते हैं।
  • छात्रों को उसके बाद किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास करना आवश्यक है।
  • ग्रेजुएशन पास करने के बाद छात्रों को उन्हीं विषयों में पोस्टग्रेजुएशन भी करना आवश्यक होता है।
  • भारत में साइंटिस्ट बनने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती है।
  • विदेश में पढ़ने के लिए इंग्लिश भाषा टेस्ट जैसे IELTS/TOEFL/PTE के अंक।
  • कुछ यूनिवर्सिटीज छात्रों से रिसर्च प्रोपोज़ल्स की मांग भी करती हैं।

Vaigyanik Kaise Bane आवेदन प्रक्रिया

Scientist kaise bane इसके लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है आइये जानते है।

  • मेरिट के आधार पर: देश की टॉप यूनिवर्सिटीज छात्रों को उनकी 12वीं की मेरिट के आधार अपनी-अपनी कट ऑफ के अनुसार एडमिशन प्रदान करती हैं।
  • एंट्रेंस एग्जाम: देश की यूनिवर्सिटीज अपनी-अपनी प्रवेश परीक्षाएं हर साल आयोजित करती हैं जैसे- JNUEE, TISS NET, GATE आदि।

सभी यूनिवर्सिटीज के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग होती है इसके लिए Search Duniya आपकी सहायता करता है।

साइंटिस्ट बनने के लिए प्रवेश परीक्षाएं – Entrance Exams To Become A Scientist

साइंटिस्ट बनने के लिए कोर्सेज के अनुसार होने वाली प्रवेश परीक्षाएं इस प्रकार हैं-

BSc

  • JET
  • NPAT
  • BHU UET
  • SUAT
  • CUCET

मास्टर्स

  • JNUEE
  • BHU PET
  • BITSAT
  • TISS NET
  • DUET

PhD

वैज्ञानिक की सैलरी और जॉब प्रोफाइल्स

अमेरिका में साइंटिस्ट की एवरेज सालाना सैलरी यूएसडी 95,000 (INR 71.25 लाख) और यूके में जीबीपी 35,838 (INR 35.83 लाख) होती है। और भारत में वैज्ञानिक बनने के बाद आप इन जॉब प्रोफाइल और सैलरी को प्राप्त कर सकते हैं- (डाटा glassdoor.co.in के अनुसार)

जॉब प्रोफाइल सालाना सैलरी (लाख/INR)
रिसर्च साइंटिस्ट 8.3-8.9
मैकेनिकल इंजीनियर 5.45-6.05
सिविल इंजीनियर 5.05-5.80
डिज़ाइन इंजीनियर 4.12-4.86
रिसर्च साइंस स्कॉलर 3.95-4.20

नोट: सैलरी सभी वैज्ञानिको की अलग-अलग हो सकती है जो की समय के अनुसार परिवर्तित होती रहती है।

टॉप भर्तीकर्ता संस्थान

Scientist kaise bane जानने के बाद अब टॉप भर्तीकर्ता संस्थानों की लिस्ट और उनके नाम बताए गए है।

  • Indian Airforce
  • Ministry of Mines
  • National Aeronautics and Space Administration (NASA)
  • Indian Space Research Organization (ISRO)
  • Archaeological Survey of India (ASI)
  • Indian Institute of Science Education and Research (IISER)
  • International Flavors & Fragrances India Ltd
  • National Centre For Cell Science (NCCS)
  • Institute for Stem Cell Biology and Regenerative Medicine (InStem)
  • Aeronautical Development Agency (ADA)

ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें जानिए

वैज्ञानिक कैसे बनें इसरो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र संगठन है, इसका हेड क्वार्टर कर्नाटक के बेंगलुरु में है। हमारे देश के जितने भी स्पेस के प्रोग्राम और अतिरिक्त स्थलीय अनुसंधान होते हैं उन सभी के प्रति जिम्मेदार इसरो होता है। एक संगठन को चलाने के लिए उन्हें तेज और अच्छे दिमाग वाले वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग की जरूरत होती है। वैज्ञानिक का काम होता है कि वह अपने ज्ञान का इस्तेमाल करके नए-नए आविष्कारों की खोज करें। सब साइंटिस्ट अपना दिमाग लगाकर किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान निकालते है। यह भी पढ़ें – 12th के बाद कैरियर कैसे बनाये जानिए

आईसीआरबी की परीक्षा पास करना

वैज्ञानिक कैसे बनें ICRB (ISRO Centralised Recruitment Bangalore) द्वारा आयोजित एग्जाम पास करना होगा। यह परीक्षा आप कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद दे सकते हैं। जो भी छात्र की इंजीनियरिंग की ब्रांच से नाता रखता है उसे एग्जाम में उसी अनुसार सवाल पूछे जाते हैं। छात्रा को अपने इंजीनियरिंग करियर में कम से कम 65% या उससे अधिक नंबर लाने आवश्यक होते है। जो भी उम्मीदवार M Tech की डिग्री कर रहा है और उसके नीचे निम्नलिखित की डिग्री हो, जिसमें फिजिक्स और मैक्स का विषय आता हो। वह छात्रा सीधा वैज्ञानिक जॉब के लिए आवेदन कर सकता है। यह भी पढ़ें – सहायक अध्यापक कैसे बने जानिए

  • रिमोट सेंसिंग
  • जियोइंफॉर्मेटिक्स
  • जियोग्राफी
  • इंस्ट्रूमेंटेशन
  • व्यावहारिक गणित
  • जियोफिजिक्स

सिलेक्शन कैसे होता है

सिलेक्शन के लिए दो प्रक्रिया से होकर गुजरना होता है और इसके बाद आपका चयन किया जाता है।

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

यह दोनों प्रोसेस पूरी करने के बाद, इसरो में जूनियर रिसर्च फेलो, वैज्ञानिक या इंजीनियरिंग के तौर पर अपॉइंटमेंट दिया जाता है। इसके अंदर वैज्ञानिक अलग-अलग रूप से शोध करते हैं, इसके अंदर स्क्रीनिंग प्रोसेस बहुत कठिन होती है। साइंटिस्ट बनने के लिए उम्मीदवार के अंदर व्हिज्डम, प्रोजेक्ट टेबल माइंड, बेस्ट नॉलेज और शांत स्वभाव होना बहुत ही आवश्यक हैं।

FAQs – Vaigyanik Kaise Bane

साइंटिस्ट कितने प्रकार के होते हैं?

वैज्ञानिक बहुत से प्रकार के होते है पूरी जानकारी आपको ऊपर बताई गई है।

भारत के सर्वप्रथम वैज्ञानिक कौन थे?

भारत के सर्वप्रथम वैज्ञानिक श्री चंद्रशेकर वेंकट रमण थे।

वैज्ञानिक कैसे बनें?

वैज्ञानिक बनने की सम्पूर्ण जानकारी ऊपर बताई गई है।

इस पोस्ट मे हमने आपको वैज्ञानिक कैसे बनें इसके लिए योग्यता क्या है, वैज्ञानिक बनने के बाद आपको क्या करना होता है आदि की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है अगर आपको करियर के बारें मे जनकरी चाहिए तो आप Search Duniya से जुड़ सकते है।

ताजा अपडेट और करियर की जानकारी के लिए हमसे जुड़े

ताजा अपडेट और करियर की जानकारी के लिए टेलीग्राम चेनल से जुड़े Click Here
Search Duniya Home Click Here

यह भी पढ़ें

सरकारी भर्तियों की अपडेट यहां से देखे

एमबीए (MBA) कैसे करे, मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन क्या है जानिए

परीक्षा में टॉप कैसे करें, परीक्षा मे अच्छे अंक लाने के लिए ऐसे करें पढ़ाई

सहायक अध्यापक कैसे बने, Assistant Teacher Kaise Bane जाने योग्यता, सैलरी

ताजा अपडेट यहां देखें - Click Here
whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button