ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Career

PCS कैसे बने, PCS ऑफिसर कैसे बने की पूरी जानकारी

PCS क्या होता है, PCS की तैयारी कैसे करें

whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

PCS कैसे बने, PCS ऑफिसर कैसे बने की पूरी जानकारी

पीसीएस बनने के लिए क्या करना पड़ता है?, पीसीएस का फॉर्म कब आएगा 2022?, PCS में कितने पेपर होते हैं?, सीएस का वेतन कितना होता है?

करियर की जानकारी के लिए टैलिग्राम चैनल से जुड़े – क्लिक करें

हैलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे हम आपको PCS कैसे बने, PCS ऑफिसर कैसे बने के लिए योग्यता क्या होती है आदि की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है तो आई इस लेख को आखिर तक पढ़ें।

आज के समय मे प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक बढ़ चुकी है, सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत अधिक मेहनत के साथ तैयारी करनी होती है। किसी भी नौकरी को पाने के लिए सबसे पहले उससे सम्बंधित पाठ्यक्रम व एग्जाम पैटर्न के बारें में जानकारी प्राप्त करना जरूरी होता है। यहां पर हम आपको पीसीएस अधिकारी कैसे बने इससे जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा रहे है।

PCS क्या होता है? पीसीएस अधिकारी बनने के लिए योग्यता

इस परीक्षा मे शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सनातक की डिग्री होनी चाहिए।

PCS का पूरा नाम

पीसीएस (PCS) का पूरा नाम प्रोविंशियल सिविल सर्विस है, इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है, इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें के बाद, अभ्यर्थी को एसडीएम, डीएसपी, एआरटीओ, बीडीओ, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, असिस्टेंट कमिश्नर व्यापार कर समेत विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर नियुक्ति प्राप्त होती है।

आयु सीमा (Age Limit)

पीसीएस परीक्षा में शामिल होनें वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शारीरिक योग्यता (Physical Measurement)

राज्य लोक सेवा आयोगों द्वारा पी.सी.एस. परीक्षा में कुछ विशेष पदों (पुलिस उपाधीक्षक, अधीक्षक कारागार इत्यादि) के लिये शारीरिक योग्यता (सामान्यत: 165-167 सेमी.की लम्बाई ) तथा कुछ विशेष पदों, जैसे सांख्यिकीय अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, लेखाधिकारी आदि के लिये विशेष शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है ।

यूपीपीसीएस (UPPSC) परीक्षा में तीन चरणों में होती हैं-

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार

प्रारंभिक परीक्षा

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया है, अभी तक सामान्य अध्ययन के 200-200 अंकों के दो पेपर होते थे, अब 200-200 नंबर के 4 पेपर आएंगे, अर्थात सामान्य अध्ययन 800 अंको का होगा, हिंदी व निबंध के प्रश्न पत्र में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है, पूर्व की भांति 150-150 नंबर का रहेगा। वैकल्पिक विषयों में अभी तक दोनों विषयों के 200-200 अंक के दो-दो प्रश्नपत्र होते थे, संशोधन के उपरांत, अब एक ही वैकल्पिक विषय होगा, वैकल्पिक विषय के 200-200 अंको के दो ही प्रश्नपत्र रह जाएंगे, वैकल्पिक विषयों में चिकित्सा विज्ञान को सम्मिलित किया गया है।

प्रश्न पत्र-1 : सामान्य अध्ययन परीक्षा पाठ्यक्रम (GS Syllabus)

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं

इस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के बारें में अपडेट रहना जरूरी है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में मे आने वाले अधिकतर प्रश्न केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की घटनाओं के बारें पूछे जाते है, इसके अलावा पिछले 6 महीनों की घटनाओं के बारें मे भी पूछे जाते है, पुरस्कारों, खेलों, पुस्तकों और लेखकों के बारे में ध्यान रखना होगा।

1 भारत

भारत की सभ्यताओं व प्राचीन भारत के कालखंड विभाजन एवं भारत के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी होने चाहिए। इसके साथ- साथ भारतीय समाज में विभाजन और उसके आम लोगों के जीवन पर प्रभाव के बारे में भी समुचित जानकारी होनी चाहिए।

2 मध्यकालीन भारत

मध्यकालीन भारत के अंतर्गत, अभ्यर्थियों को त्रिपक्षीय संघर्ष से सम्बंधित, जैसे भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के राज्य की स्थापना, दिल्ली सल्तनत और मुगल काल, भारत में ‍विभिन्न स्थापत्य और सांस्कृतिक विकास से सम्बंधित जानकारी।

3 भारतीय धार्मिक आंदोलन

भक्ति और धार्मिक आंदोलनों ने स्थापित धर्मों हिंदू और इस्लाम के अंतर्गत नए संप्रदायों को जन्म हुआ और समाज को प्रभावित किया, भारत में ऐसे आंदोलनों के जनकों की शिक्षाओं और दर्शन के बारें मे आपको विस्तार से जानकारी होनी चाहिए।

4 आधुनिक भारत

इसके अर्न्तगत मुगल साम्राज्य के पतन और भारत में यूरोपीय शक्तियों के उदय के बारे में, भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान अपनाए गए विभिन्न भूमि सुधारों का अध्ययन से सम्बंधित जानकारी रखना आवश्यक है।

5 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम मे प्रमुख व्यक्तियों की भूमिका तथा भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, राष्ट्रीय अंदोलन की प्रकृति और चरित्र, राष्ट्रवाद के उभार और स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य जानकारी होनी जरूरी है।

ये भी देखें – आईपीएस ऑफिसर कैसे बने

भारत और विश्व भूगोल- भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल

1 विश्व भूगोल

विश्व भूगोल के अंतर्गत अभ्यर्थियों को विश्व के सबसे विशाल, सबसे ऊंचे, सबसे लंबे, सबसे गहरे पर्वतों, नदियों, जल प्रपातों, सागरों और विश्व की अन्य भौतिक विशेषताओं का नॉलेज प्राप्त करें।

2 भारतीय भूगोल

भारतीय भूगोल के अंतर्गत भारतीय जलवायु, नदियों, पहाड़ों, भूमि, मैदानों के बारे में जानकारी होनी चाहिए, भारतीय भूगोल के प्रश्न, भारत के भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल से संबंधित पूछे जाते है।

3 भारतीय राजव्यवस्था और प्रशासन-संविधान

भारतीय राजव्यवस्था से संबंधित प्रश्नों में देश की राजनीतिक व्यवस्था के साथ ही पंचायती राज और सामुदायिक विकास एवं भारतीय राजनीति के व्यापक परिदृश्य से जुड़े प्रश्न पूछें जाते है, इसके साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों के मध्य शक्तियों का विभाजन, कार्यपालिका और न्यायपालिका की भूमिका, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के मध्य शक्तियों का विभाजन और राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियां एवं शर्तों से संबंधित प्रश्न पूछें जाते है।

ये भी देखें – आईएएस कैसे बने

प्रश्न पत्र- 2 : सामान्य अध्ययन-2

  • सामान्य समझ (कम्प्रीहेंशन)
  • संचार कौशल और अन्तरवैयक्तिक कौशल
  • तर्कशक्ति और विश्लेषण क्षमता
  • सामान्य मानसिक योग्यता
  • निर्णय क्षमता और समस्या हल
  • दसवीं कक्षा के स्तर तक की प्रारंभिक गणित-अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति और सांख्यिकी

अंकगणित

इसके अंतर्गत प्राकृतिक संख्याएं, पूर्णांक, परिमेय और अपरिमेय संख्याएं,वास्तविक संख्याएं, पूर्णांक का भाजक, अभाज्य पूर्णांक, पूर्णाकों के ल.स.प. और म.स.प. और उनमें अंर्तसंबंध, औसत, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, लाभ और हानि, साधारण और चकृवृद्धि ब्याज, कार्य औप समय, चाल,समय और दूरी आदि टोपिक शामिल है।

बीजगणित

बहुपद के गुणनखंड, ल.स.प. और म.स.प. और उनका अंर्तसंबंध, शेषफल प्रमेय, द्विघात समीकरण, उपसमुच्चय, किसी समुच्चय का सह समुच्चय, क्रियाएं आदि।

ज्यामिति

त्रिभुज, आयत, वर्ग, असमांतर त्रिभुज से संबंधित प्रमेय और वृत्तकी परिधि और उनका क्षेत्रफल, गोले, घन,लम्बवृत्तीय बेलन, शंकु का क्षेत्रफल और क्षेत्र माप से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है।

सांख्यिकी

डाटा संग्रहण, डाटा का वर्गीकरण, आवृत्ति, वितरण की आवृत्ति, सारणीकरण,संचयी आवृत्ति, डाटा का प्रदर्शन-बार आरेख, पाई चार्ट, हिस्टोग्राम, बहुभुज आवृत्ति, संचयी आवृत्ति वक्र, समांतर माध्य, माध्यिका, चलन आदि के प्रश्न पूछे जाते है।

ये भी देखें – असिस्टेंट कमांडेंट कैसे बने

10वीं कक्षा तक सामान्य अंग्रेजी

  • तर्कशक्ति
  • वाक्य विन्यास
  • कृर्तवाच्य और कर्मवाच्य
  • रिक्त स्थान
  • वाक्य रूपान्तरण
  • शब्द-अर्थ
  • प्रत्यक्ष कथन और अप्रत्यक्ष कथन
  • विराम चिह्न और वर्तनी
  • शब्दकोश और उसका उपयोग
  • मुहावरे और वाक्यांश

2. मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा संशोधन के बाद निम्न परीक्षा पैटर्न के आधार पर परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है

  • हिंदी – 150 अंक
  • सामान्य अध्ययन 1 – 200 अंक
  • सामान्य अध्ययन 2 – 200 अंक
  • निबंध – 150 अंक
  • सामान्य अध्ययन 3 – 200 अंक
  • सामान्य अध्ययन 4 – 200 अंक
  • वैकल्पिक विषय पेपर 1 – 200 अंक
  • वैकल्पिक विषय पेपर 2 – 200 अंक

3. साक्षात्कार

लोकसेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में साक्षात्कार मे पहले 200 अंक थे जिनहे अब 100 अंक का किया गया है, साक्षात्कार मे आपसे किसी भी घटना या विपरीत परिस्थिति मे निर्णय लेने की क्षमता को चेक किया जाता है, साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व का परीक्षण किया जाता है, इसमे आपके बायोडाटा और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय अपना आत्मविश्वास बनाए रखना है व प्रश्नों को उत्तर जल्दी से देना चाहिए।

यह भी देखें: सीडीपीओ अधिकारी कैसे बने

यह भी देखें: बैंक पीओ कैसे बने जानिए

पीसीएस अधिकारी का वेतन (Salary of PCS Officer)

पीसीएस अधिकारी को वेतन के रूप में 15600 से 67000 रूपए प्रतिमह तक मिलते है, इसके अतिरिक्त निवास हेतु सरकारी भवन, वाहन तथा आवश्यकतानुसार कर्मचारी प्राप्त होते है।

निष्कर्ष: इस आर्टिकल मे हमने आपको PCS कैसे बने, PCS ऑफिसर कैसे बने की पूरी जानकारी के बारें मे विस्तार से जानकारी प्रदान की है इसी प्रकार आप करियर से जुड़ी जानकारी के लिए आप SearchDuniya.In पोर्टल को डेली विजिट करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ये भी देखें – सरकारी भर्तियों व जॉब की ताजा अपडेट यहां से देखें

ताजा अपडेट और करियर की जानकारी के लिए हमसे जुड़े

ताजा अपडेट और करियर की जानकारी के लिए टेलीग्राम चेनल से जुड़ेClick Here
Search Duniya HomeClick Here

ये भी देखें – सफलता कैसे मिलेगी जानिए

ये भी देखें – आईपीएस ऑफिसर कैसे बने जानिए

ताजा अपडेट यहां देखें - Click Here
whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button