Ujjwala Yojana e-KYC 2026: घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन करें ई-केवाईसी, चेक करें स्टेटस और सब्सिडी के नियम
Ujjwala Yojana e-KYC 2026: प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाली महिलाओं और उपभोक्ताओं के लिए आधार eKYC और Biometric verification से जुड़ी जानकारी रखना जरुरी है.
सरकार द्वारा LPG ग्राहकों में जिनका biometric Aadhaar authentication पहले पूरा नहीं हुआ है, उन्हें eKYC करवाने की आवश्यकता है उज्जवल योजना के लाभार्थियों के लिए Target DBT subsidy से संबंधित कुछ नए नियम भी लागू किए गए हैं हालांकि ईकेवाईसी नहीं होने से घरेलू LPG सिलेंडर की आपूर्ति सीधे नहीं रोकी जाती है और जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही यह प्रक्रिया पूरा कर लिए हैं। उन्हें दोबारा इसे करने की आवश्यकता नहीं है।
इस लेख में आपको Ujjwala Yojana e-KYC से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी. eKYC में किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी और eKYC नहीं करने पर सब्सिडी तथा सिलेंडर की बुकिंग पर क्या असर पड़ सकता है, ये जानने के लिए आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें.
Ujjwala Yojana e-KYC 2026: Overview
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) |
| संबंधित विभाग | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार |
| मुख्य उद्देश्य | पात्र महिलाओं को LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना |
| e-KYC का उद्देश्य | LPG उपभोक्ता की पहचान का सत्यापन करना |
| e-KYC का तरीका | LPG कंपनी के नियमों के अनुसार Aadhaar आधारित प्रमाणीकरण |
| जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, LPG कनेक्शन की जानकारी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर |
| e-KYC कैसे करें? | LPG वितरक के माध्यम से या उपलब्ध आधिकारिक डिजिटल सुविधा से |
| किनके लिए उपयोगी? | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के LPG कनेक्शनधारक |
| संभावित खर्च | ऑफिशियल वेबसाइट देखें |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmuy.gov.in |
Ujjwala Yojana e-KYC 2026 ताजा अपडेट
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 19 सितंबर 2026 के आधिकारिक नोटिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी के साथ घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार और authentication पूरा करना आवश्यक होगा.
Ujjwala Yojana e-KYC 2026 Latest News
- जिन LPG उपभोक्ताओं की बायोमेट्रिक की e-KYC पहले से पूरी है, उन्हें दोबारा करने की जरूरत नहीं है।
- जिन उपभोक्ताओं की e-KYC लंबित है, उन्हें सब्सिडी के साथ सिलेंडर की बुकिंग के लिए पहले authentication पूरा करना आवश्यक होगा।
- अपने कंपनी के गैस एजेंसी के app से e-KYC मोबाइल ऐप के सहायता से की जा सकती है।
- 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता यह प्रक्रिया करवा चुके हैं।
- Ujjwala Yojana e-KYC करने का पहला समय सीमा 30 जून 2026 था जिसे कई बार बढ़ाया गया है। और अब 1 अक्टूबर से नियम लागू हुए हैं।
उज्जवल योजना e-KYC क्या है?
प्रधानमंत्री उज्जवल योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक अहम योजना है। जिसका उद्देश्य पात्र गरीब परिवार को LPG कनेक्शन उपलब्ध कराना है, ताकि पारंपरिक ईंधन जैसे लकड़ी, कोयला और गोबर के उपलों पर निर्भरता कम करना तथा स्वस्थ खाना पकाने की ईंधन को बढ़ावा देना है।
हाल ही में उज्जवल योजना में e-KYC को आवश्यक कर दिया गया है। Ujjwala Yojana e-KYC एक electronic verification प्रक्रिया है, जिसमें LPG ग्राहकों की पहचान Aadhar authentication के माध्यम से की जाती है। जिससे सरकार फर्जी LPG उपभोक्ताओं पर रोक लगा सके।
उज्जवल योजना में e-KYC कराने से हमें क्या फायदा होगा?
Aadhaar Verification पूरा करने से LPG ग्राहक को अपनी पहचान से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने में सहायता मिलती है।
- ग्राहक की पहचान: Biometric Aadhaar authentication से LPG ग्राहक की पहचान करने में सहायता मिलती है। जिससे ग्राहक के रिकॉर्ड सटीक और सुरक्षित रहते हैं।
- पात्र DBT Subsidy: निर्धारित समय पर उपभोक्ता के को LPG सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती हैं।
- घर बैठे वेरीफिकेशन: उपभोक्ता घर बैठे ही अपने गैस एजेंसी app से मोबाइल से ही Aadhaar FaceRD के माध्यम से Face Authentication कर सकते हैं।
- रिकॉर्ड की समस्या: रिकॉर्ड होने पर e-KYC के दौरान अगर ग्राहक के नाम, आधार या LPG कनेक्शन डिटेल्स में कोई समस्या आती है, तो वह ग्राहक को पहले पता चल जाता है।
- एजेंसी जाने की जरूरत काम: मोबाइल verification सफल होने पर ग्राहक घर बैठे ही मोबाइल से प्रक्रिया पूरा कर सकता है, हालांकि तकनीकी समस्या रिकॉर्ड में सुधार करवाने के लिए गैस एजेंसी से संपर्क करें।
Ujjwala Yojana e-KYC 2026 के लिए जरुरी दस्तावेज
उज्जवल योजना e-KYC करने के लिए निम्न दस्तावेज तैयार रखें.
- आधार कार्ड
- LPG कंज्यूमर नंबर
- सक्रिय एलपीजी कनेक्शन
- मोबाइल नंबर जो गैस एजेंसी में दर्ज है।
- एंड्राइड मोबाइल
- Oil Company संबंधित आधिकारिक मोबाइल ऐप
- Aadhaar FaceRD ऐप
- इंटरनेट कनेक्शन
- आदि
PMUY KYC Online स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले मोबाइल में Play Store से अपने गैस कंपनी और आधार FaceRD ऐप को डाउनलोड करें।
- डाउनलोड करने के बाद PMUY.gov.in/etc.html के लिंक पर क्लिक करें।
- गैस कंपनी ऐप में गैस एजेंसी में दर्ज मोबाइल नंबर रजिस्टर से लॉगिन करें।
- अब LPG consumer Number चुने और app में e-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार फेस ID के लिए कैमरे को अनुमति दें और अच्छी रोशनी में सीधे सामने देखते हुए अपना Face स्कैन करें।
- स्कैन पूरा होने पर गैस कंपनी के app में जाएं और वहां पुष्टि का संदेश या स्थिति की जांच करें।
- Confirmation यह स्क्रीनशॉट का SMS संभाल कर सुरक्षित अपने पास रख लें।
हेल्पलाइन नंबर: 1800-266-6696 (14438)