राशन कार्ड में ऑनलाइन नाम कैसे जोड़े?
अगर आप भी राशन कार्ड में अपने बच्चों का नाम जुड़वाकर लाभ लेना चाहते है तो राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप निचे बताई गई है. राशन कार्ड में घर के किसी भी सदस्य का नाम ऑनलाइन कैसे जोड़ें इसके लिए आपको स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया निचे समझाई गई है.
राशन कार्ड में ऑनलाइन नाम कैसे जोड़े?
- यदि आप भी ration card mein naya naam jodna चाहते है तो नैशनल फूड सिक्युरिटी डिपार्ट्मन्ट के https://nfsa.gov.in अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- अब आपको होम पेज पर राशन कार्ड के पर्याय पर क्लिक करके राशन कार्ड डिटेल्स ऑन स्टेट पोर्टल चुनना है.
- इसके बाद अगले पेज पर राज्य का नाम सलेक्ट करें ओ अपने राज्य के पोर्टल पर क्लिक करें यहां आपको ऑनलाइन सर्विस में से ऑनलाइन आवेदन को सिलेक्ट करना है.
- फिर कार्ड होल्डर लॉगिन पर क्लिक करके रेजिस्ट्रैशन करवाकर वह आपको अपने राशन कार्ड क्रमांक, केटेगरी एंटर करें, कार्ड होल्डर के आधार संख्या के लास्ट 8 अंक पासवर्ड के रूप में टाइप करके लॉगिन कर लेना है.
- फिर नए पेज में आपको राशन कार्ड की डिटेल्स दिखाई देगी, लेफ्ट साइड में आपको सदस्य को जोड़ना पर्याय पर क्लिक करना है.
- अब आपको जिसका भी नाम जोड़ना चाहते है उसकी आधार संख्या टाईप करके वेरफाई करना है फिर आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसको सही से भरना होगा.
- अंत में “आई अग्री” पर क्लिक करके सेंड रिक्वेस्ट पर क्लिक करके एप्लीकेशन सबमिट करें संबंधित रिसीट डाऊनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
FAQ’s
राशन कार्ड में मुखिया का नाम कैसे बदलें?
राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने की पूरी प्रकिया ऊपर बताई गई प्रकिया के सामान ही है इसमें केवल आपको मुखिया का नाम बदले संबंधी ऑप्शन का चयन करना होगा.
अपने राज्य के राशन कार्ड के पोर्टल पर कैसे जाएं?
आपको अपने राज्य के नाम के आगे राशन कार्ड टाईप करके अपने राज्य के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा.