ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Latest News

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time, रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त 2023 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय जानिए

Raksha Bandhan 2023 Muhurat

whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त 2023 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय जानिए

रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का विशेष त्योंहार है। इस वर्ष रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त 2023 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय की जानकारी आपको इस लेख मे बताई गई है क्योंकि सभी बहने अपने भाई को शुभ समय व मुहूर्त में राखी बांधना चाहती है। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई के हाथ की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र व शुख शांति की मनोकामना करती है और भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है। ऐसे में इस वर्ष रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाई जा रही है। ये त्यौहार भाई और बहन के रिश्ते का प्रतीक है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके लिए खुशियों की दुआ करती है। वहीं भाई भी अपने बहन को उफर देकर हमेशा रक्षा करने का वचन देता है। रक्षाबंधन या राखी का त्योहार श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुडने के लिए क्लिक करें – Click Here

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time

रक्षाबंधन पर भाई के हाथ की कलाई पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय क्या है, इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त से लेकर 31 अगस्त को सुबह 7:05 तक रहेगी। इसमें 30 अगस्त को सुबह 10:58 से रात 9:02 तक भद्रा रहेगी। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ ही सुबह 10:58 से भद्रा काल की शुरुआत हो रही है। शास्त्रों में भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। ऐसे में बहने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय जानना चाहती है। भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। आपको राखी किस समय बँधनी चाहिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त यहां नीचे देखें।

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time: आप 30 अगस्त 2023 को भद्राकाल समाप्त होने के बाद रात 9:03 से 31 अगस्त 2023 को सुबह 7:05 तक राखी बांध सकते हैं। राखी बांधने का यह शुभ समय है।

  • अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त : 30 अगस्त 2023 को रात 9:34 से 10:58 तक रहेगा।
  • उपयुक्त समय : राखी बांधने का सही समय 30 अगस्त 2023 को रात्रि 9:03 से 31 अगस्त 2023 को सुबह 7:05 तक रहेगा।

रक्षा बंधन के दिन भाई और बहन को राखी बांधने से पहले तक व्रत रखना चाहिए। ध्यान रहे रेशम के धागे या सूती धागे वाली राखी सबसे शुभ मनी जाती है। इस दिन बहन को काले रंग की राखी भाई की कलाई पर नहीं बांधना चाहिए। भाई के दाहिने हाथ में रक्षासूत्र बांधे।

ताजा अपडेट यहां देखें - Click Here
whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button