Rajasthan 4th Grade Documents Verification Schedule: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल और लिस्ट जारी
राजस्थान 4th ग्रेड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने के पश्चात अब यह शेड्यूल जारी किया गया है कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर की तरफ से राजस्थान फोर्थ ग्रेड यानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी किया गया है यहां पर हम आपको बता दें कि लगभग 8 चरण के अंदर राजस्थान फोर्थ ग्रेड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कंप्लीट किया जाएगा राजस्थान 4th चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2024 में दस्तावेज सत्यापन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है चेक करने का लिंक नीचे दिया गया है।
Rajasthan 4th Grade Documents Verification Schedule Latest News
दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम (प्रथम चरण): चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का प्रथम चरण 11 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक कुल 4 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण 16 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक 4 दिनों तक चलेगा। तीसरा चरण 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक 3 दिनों के लिए निर्धारित किया गया है। चौथा चरण 27 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक 2 दिनों तक आयोजित होगा। इसके बाद पांचवां चरण 30 मार्च 2026 को 1 दिन के लिए रखा गया है। छठा चरण 1 अप्रैल 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक 2 दिनों तक चलेगा। सातवां चरण 6 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 6 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अगला चरण 13 अप्रैल 2026 को 1 दिन के लिए निर्धारित किया गया है। अंत में आठवां चरण 15 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक आवश्यकता अनुसार आयोजित किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम (द्वितीय चरण): दस्तावेज सत्यापन के द्वितीय चरण में अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान किया जाएगा। इसमें प्रथम अवसर के रूप में उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा जो प्रथम चरण में अनुपस्थित रहे, जिसके लिए प्रथम चरण समाप्ति के 4 दिन बाद सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे अवसर के रूप में उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा जो पहले अवसर में भी उपस्थित नहीं हो पाए, जिसके लिए प्रथम चरण समाप्ति के 4 दिन बाद का समय निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी द्वारा निदेशालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 तय की गई है।
How To Check Rajasthan 4th Grade Documents Verification Schedule
- राजस्थान 4th ग्रेड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपके कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में आपको लेटेस्ट न्यूज़ के ऊपर क्लिक कर देना है।
- अब यहां से आपको राजस्थान फोर्थ ग्रेड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल को डाउनलोड कर लेना है।
- इसके पश्चात आपके सामने राजस्थान फोर्थ ग्रेड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल दिखाई देगा इसमें आप चेक कर सकते हैं कि आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब होगा।
अधिकारिक वेबसाइट – यहां क्लिक करें
ताजा अपडेट – यहां से देखें