Mahtari Vandan Yojana Payment : महतारी वंदन योजना का पैसा किस खाते में आएगा जानिए
Mahtari Vandan Yojana 2024
Mahtari Vandan Yojana Payment : महतारी वंदन योजना का पैसा किस खाते में आएगा जानिए
Mahtari Vandan Yojana: हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की लाभार्थी को म्हाईने के एक हजार रुपए देकर सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना की घोशोना विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा की गई थी। अब पार्टी ने इस महतारी वंदन योजना की शुरुआत होगी।
- महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट
- 8 मार्च को खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे पैसे
- आधार से लिंक सभी खातों में जमा होंगे पैसे
- पोस्ट ऑफिस के खाते को लेकर फैली थी अफवाह
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की तारीख समाप्त हो गई है। इस योजना की अंतिम तिथि 20 फरवरी थी। आवेदन करने वाली सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 और साल में 12 हजार रुपए मिलेंगे। ऐसे में योजना की लाभार्थी राशि को लेकर कई तरह की अपवाहे भी फेल रही थी। जिसमें कहा जा रहा था की पैसे केवल उन्हीं महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे जिन महिलाओं का पोस्ट ऑफिस में खाता है। इस अफवाह के बात पोस्ट ऑफिस में बड़ी संख्या में खाते खुलवाए जाने की जानकारी सामने आई है। Mahtari Vandan Yojana Payment
लेकिन आपको बता दें की इन सभी अफवाहों को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बीडी पटेल गलत बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में आवेदन किए हैं उनका खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। जिनके महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है वह अपने बैंक जाकर खाते आधार कार्ड से लिंक करा लें। आधार कार्ड से लिंक सभी खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
कब होगी लिस्ट जारी
पटेल ने बताया कि 23 फरवरी को अंतिम सूची जारी की गई। उसके बाद अंतिम सूची पर दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 निर्धारित गई थी। दावा आपत्ति का निराकरण 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। वहीं, अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च, 2024 को होगा। उन्होंने बताया कि खाते में पैसे 8 मार्च 2024 को ट्रांसफर किए जाएंगे।
सभी खातों में आएंगे पैसे
मिली जानकारी के अनुसार आप सभी राज्य की महिला बहनों को बता दें की आवेदन करने वाली सभी योग्य पात्र महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे जिनके बैंक डिटेल आधार नंबर और खाता संख्या सही होगी उनके खाते में सीधे पैसे पहुंचेंगे। साथ ही जिन बहनों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है वे अपने खाते को बैंक जाकर आधर से लिंक करवा लें।
नोट इस योजना से संबंधित जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।