ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Government Schemes

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023, मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023, Mukhyamantri BEd Sambal Yojana Rajasthan 2023

whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023, मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन

MukhyaMantri Widow BED Sambal Yojana Rajasthan 2023, Mukhymantri B.Ed Sambal Yojana, Vidhwa Parityakta B.Ed Sambal Yojana 2023, Rajasthan BEd Sambal Yojana 2023, #SearchDuniya

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 का नोटिफिकेशन जारी जारी कर दिया है। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 के तहत राज्य में विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को B.Ed करने के लिए जितनी भी फीस लगेगी उसका भुगतान सरकार द्वारा पात्रता के अनुसार महिला के बैंक खाते में प्रदान किया जाएगा। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 का उद्देश्य राज्य में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करने वाली विधवा या परित्यक्ता महिलाओं द्वारा इस पाठ्यक्रम हेतु देय फीस का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा किया जाना है। मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना का प्रारंभ शैक्षणिक सत्र 2015-16 से लागू है। राजस्थान बीएड संबल योजना के तहत लाभार्थी को 17880 रुपए की सहायता राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना की संपूर्ण जानकारी और आवेदन करने की प्रक्रिया आपको नीचे दी गई है।

राजस्थान में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है इससे अब जो महिलाएं आर्थिक परेशानी के चलते बीएड नहीं कर पाती थी वे भी अब अपने इस सपने को पूरा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 आवेदन शुल्क

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इसके लिए पात्र महिला अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 आवश्यक दस्तावेज़

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 Required Documents: राजस्थान बीएड संबल योजना 2023 के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक फोटो कॉफी
  • तलाक प्रमाण पत्र की प्रति
  • मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति
  • मूल निवास प्रमाण पत्र फोटोकॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शिक्षण योग्यता मार्कशीट या प्रमाण पत्र की प्रति
  • शुल्क की रसीद
  • जन आधार कार्ड की प्रति
  • विद्यार्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री विधवा बी.एड. सम्बल योजना की पात्रता

  • राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) सम्बल योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को राजस्थान के निवासी होना चाहिए।
  • केवल विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • जो महिलाएं तलाकशुदा या त्यागी श्रेणी में हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं, वे बी.एड. कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • बी.एड. पढ़ रही महिलाओं को कॉलेज में 75% उपस्थिति होनी चाहिए।
  • आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय रुपये 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला आवेदक राजस्थान के किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त निजी बी.एड. संस्थान में प्रवेश के लिए पात्र होंगी।

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 महाविद्यालयों हेतु दिशा-निर्देश

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 में राजकीय एवं निजी बी. एड महाविद्यालयों हेतु दिशा-निर्देश-

  1. पात्र विधवा/ परित्यक्ता छात्राध्यापिकाओं के ऑलनाईन आवेदन पत्र भरने में उनकी हर संभव मदद की जावें।
  2. आवेदक छात्राध्यापिका की संबंधित महाविद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति होनी आनिवार्य है। साथ ही यदि आवेदन पश्चात् किसी छात्राध्यापिका द्वारा महाविद्यालय छोड़ दिया है तो इसकी सूचना अविलम्ब आयुक्तालय को प्रेषित की जावें। अन्यथा होने वाली कार्यवाही के लिए संबंधित संस्था प्रधान जिम्मेदार होंगे।
  3. जिन छात्राध्यापिकाओं को अन्य छात्रवृति/ आर्थिक सहायता मिल रही हो, उन्हें इस योजना के तहत छात्रवृति देय नहीं होगी।
  4. आवेदन की प्रक्रिया: इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु राजस्थान राज्य में स्थित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओं में बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो, पात्र है। प्रथम वर्ष में प्रवेश लेकर अध्ययनरत छात्राध्यापिकाऐं एवं जो छात्राध्यापिकाऐं प्रथम वर्ष उत्तीर्ण उपरान्त द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत है वे विधवा/ परित्यक्ता योजनान्तर्गत पात्र है। उक्त विधवा/ परित्यक्ता महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाईन आवेदन करना होगा, जो कि संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्था के प्रधान द्वारा संलग्न दस्तावेज एवं सूचनाओं को अभिप्रमाणित कर अपने जिले के नोडल अधिकारी को ऑनलाईन (Forward) किया जायेगा। इसी प्रकार बी.एड. पाठ्यक्रम (द्वितीय वर्ष) एवं आगामी वर्षों में योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु विभाग द्वारा यथा समय प्रसारित विज्ञप्ति अनुसार ऑनलाईन आवेदन करना होगा। जिला नोडल अधिकारी द्वारा वर्णित तथ्यों एवं संलग्न प्रमाण पत्रों / दस्तावेजों की जांच एवं अभिप्रमाणित करने के उपरान्त अपनी अनुशंषा के साथ आयुक्त, कॉलेज शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर को ऑनलाईन निर्धारित तिथि तक (Forward) किया जायेगा।

नोट :-

  1. जिन विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं ने पूर्व वर्षों में बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया बी. एड की योग्यता अर्जित कर ली है वे महिलाऐं इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र नहीं होगी।
  2. ऑनलाईन आवेदन पत्र दिशा-निर्देश भली-भाँति पूर्व पढ़कर भरे । किसी भी प्रकार की कमी से आवेदन निरस्त होता है तो छात्राध्यापिका स्वयं उत्तरदायी होंगी।
  3. अध्ययनरत शिक्षण महाविद्यालय से जिला नोडल अधिकारी को ऑनलाईन फारवर्ड कराने का उत्तरदायित्व संबंधित महाविद्यालय / छात्राध्यापिका का होगा।
  4. छात्रवृति आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदक के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है।

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 महत्वपूर्ण निर्देश

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 में विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • विद्यार्थी द्वारा एक बार अपना आवेदन जमा करने के बाद संस्थान में हर महीने छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति होना अनिवार्य है। जिसके अभाव में विद्यार्थी का छात्रवृत्ति आवेदन विभाग को अग्रेषित नहीं होगा।
  • सत्र 2023-24 से विद्यार्थी के आवेदन में जन आधार से सिर्फ विद्यार्थी के स्वयं का ही बैंक खाता लिया जाएगा। आवेदन करने से पहले आवेदक अपना बैंक अकाउंट जन आधार में जोड़ लिया जाना सुनिश्चित कर ले।
  • विद्यार्थी जन आधार में स्वयं का बैंक अकाउंट विवरण अंकित करें।
  • बैंक अकाउंट यदि बचत खाता है तो न्यूनतम राशि (सामान्य निजी बैंक में 5000 एवं राज्यकीय बैंक में 1000) से कम नहीं हो)।
  • छात्रवृत्ति राशि 30000 रुपए से अधिक होने की स्थिति में बैंक अकाउंट यदि माइनर है, तो बैंक में आवेदन कर उसे सामान्य खाता कराये।
  • यदि बैंक खाता विवरण में किसी प्रकार का परिवर्तन है तो जन आधार पर अद्यतन करने के पश्चात ही छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करें।
  • बैंक विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा खाता बंद होने के कारण भुगतान असफल होने पर पुनः भुगतान नहीं होगा। इस हेतु विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

श्रमिक कार्ड के फायदे

ई श्रम कार्ड के पैसे कैसे चेक करें जानिए

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बीएड.) सम्बल योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी आपको नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • आपको “ऑनलाइन छात्रवृत्ति” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • छात्रवृत्ति पोर्टल खंड में SSO आईडी के लिए पंजीकरण करें।
  • “रजिस्टर” विकल्प पर क्लिक करके SSO आईडी बना सकते है।
  • ऑनलाइन छात्रवृत्ति योजनाओं और उनके नियमों के खंड में वापस आकर “विधवा छोड़ी हुई मुख्यमंत्री (बीएड.) सम्बल योजना” का चयन करें।
  • आवेदन पत्र आपके सामने खुल जयूएगा।
  • आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आखिर में, आपके विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बीएड.) सम्बल योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “सबमिट” विकल्प पर क्लिक करें।

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 Important Links

मुख्यमंत्री (बीएड) सम्बल योजना के आवेदन फॉर्म शुरू – 04 अक्टूबर 2023

मुख्यमंत्री (बीएड) सम्बल योजना के आवेदन अंतिम तिथि – 31 दिसंबर 2023

आवेदन करें – क्लिक करें

आधिकारिक वेबसाइट – क्लिक करें

सभी योजनाओं की जानकारी देखें – क्लिक करें

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 : FAQ’s

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि क्या है?

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 4 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक है।

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का लाभ किसे मिलेगा?

केवल विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी। जो महिलाएं तलाकशुदा या त्यागी श्रेणी में हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं, वे बी.एड. कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकती हैं। बी.एड. पढ़ रही महिलाओं को कॉलेज में 75% उपस्थिति होनी चाहिए।

ताजा अपडेट यहां देखें - Click Here
whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button