ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Government SchemesLatest News

Free Mobile In Jodhpur City, जोधपुर शहर में 17 हजार महिलाओं को मिलेंगे फ्री मोबाइल

Free Mobile List In Jodhpur City

whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Free Mobile In Jodhpur City, जोधपुर शहर में 17 हजार महिलाओं को मिलेंगे फ्री मोबाइल

Free Mobile In Jodhpur City: जोधपुर शहर में मोबाइल योजना को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी कर दी गई है। जोधपुर शहर में 17 हजार महिलाओं फ्री मोबाइल मिलेंगे। नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। अब राजस्थान में मुक्त मोबाइल को लेकर 10 अगस्त से शिविर शुरू कर दिये गए है।

महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 तारीख को योजना को लॉन्च करेंगे। जोधपुर शहर में 17500 से अधिक महिलाओं को मोबाइल वितरित किए जाएंगे।

राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को मुक्त मोबाइल फोन उपलब्ध करवाए जा रहे है। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की लॉन्चिंग 10 अगस्त से कर दी गई है। जोधपुर शहर के दोनों नगर निगम में मिलाकर 17580 महिलाओं को यह मोबाइल दिए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है।

नगर निगम उत्तर और दक्षिण ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की है। गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस योजना का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे और उसके बाद 4 स्थाई शिविरों में लाभार्थी महिलाएं आकर मुक्त स्मार्ट फोन ले सकेंगी।

आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने अमृतलाल स्टेडियम पहुंचकर शिविर की तैयारियों की ज़िम्मेदारी ली है और लाभार्थी महिलाओं को स्मार्टफोन देने की प्रक्रिया का डेमो किया। वही आयुक्त दक्षिण उत्सव कौशल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में लगाए गए स्थाई शिविर पहुंचकर स्मार्टफोन योजना की तैयारियों की समीक्षा की और लाभार्थियों को बुलाकर योजना का डेमो देखा। नगर निगम दक्षिण में इस योजना के तहत पहले चरण में 11000 महिलाओं को फ्री मोबाइल दिए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम दक्षिण लाभार्थियों को फोन करके सूचित कर रहा है।

योजना की जानकारी वार्ड प्रभारियों को भी सूची देकर लाभार्थियों को सूचना देने के निर्देश दिये गए है। आयुक्त दक्षिण ने बताया कि नगर निगम दक्षिण के जोन प्रथम का कैंप पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित होगा वही जॉन सेकंड का कैंप पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित दस्तावेज जमा करवाकर लाभार्थी अपना स्मार्टफोन प्राप्त कर सकेंगे।

आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने बताया कि नगर निगम उत्तर में लगभग 6500 से अधिक महिलाओं को यह फ्री मोबाइल दिए जाएंगे

जोन प्रथम का कैंप कृष्ण मंदिर रातानाडा में और जॉन द्वितीय का कैंप अमृतलाल इनडोर स्टेडियम चैनपुरा में लगाया गया है। आयुक्त उत्तर ने बताया कि योजना की तैयारियों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और डेमो भी किया जा चुका है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Important Links

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Name Check KareClick Here
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Status CheckClick Here
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Latest NewsClick Here
Join TelegramClick Here

ताजा अपडेट यहां देखें - Click Here
whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button