ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Latest News

MP New CM: मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी ने दिया बड़ा तौहपा

Madhya Pradesh New CM Dr. Mohan Yadav

whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

MP New CM: मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी ने दिया बड़ा तौहपा

Madhya Pradesh New CM Dr. Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीएम की घोषणा कर दी गई है। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बना दिया है।

MP New CM Dr. Mohan Yadav मध्य प्रदेश में आज सीएम पद का चुनाव कर दिया गया है। सभी अनुमान फेल हो गए है। और मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने गए है। राजधानी भोपाल के बीजेपी ऑफिस में तीनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई भाजपा के विधायक दल की पहली बैठक में के मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 163 सीटों के साथ साफ बहुमत मिल है। कांग्रेस को 66 सीटें और 1 सीट भारतीय आदिवासी पार्टी को मिली है।

MP New CM Dr. Mohan Yadav: 2013 में पहली बार बने थे विधायक, शिवराज सिंह चौहान सरकार में रहे थे उच्च शिक्षा मंत्री

डॉक्टर मोहन यादव 58 वर्ष के है जो की पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। साल 2013 में वह पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होने फिर 2028 के चुनावों में जीत हासिल की। साल 2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस के चेतन प्रमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराया था।

MP New CM Dr. Mohan Yadav: सीएम चुने जाने के बाद बोले डॉ. मोहन यादव- ‘छोटे कार्यकर्ता को दी गई है बड़ी जिम्मेदारी’

मध्य प्रदेश के नए सीएम चुने जाने के बाद डॉक्टर मोहन यादव ने विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा,’मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जो बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मैं निश्चित रूप से उसपर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा,और जिम्मेदारी को निभाउंगा.’ वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फूलों का गुलदस्ता देकर डॉ.मोहन यादव को बधाई दी।

मध्य प्रदेश में साल 2002 में शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद साल 2008 और साल 2013 में एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली थी। साल 2018 विधानसभा चुनाव हारने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, साल 2020 में कांग्रेस के 22 विधायकों के बगावत करने के बाद उन्होंने एक बार फिर सरकार बनाई थी।

ये भी पढ़ें – कौन हैं मोहन यादव जो हाल ही मे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने है

सभी लेटेस्ट अपडेट देखें – Click Here

ज्वाइन टेलीग्राम चैनल – Click Here

ताजा अपडेट यहां देखें - Click Here
whatsApp चैनल जॉइन करें- Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button