राजस्थान 12वीं प्राइवेट छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 15 फरवरी से होंगी परीक्षाएं
राजस्थान बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड 2024
राजस्थान 12वीं प्राइवेट छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 15 फरवरी से होंगी परीक्षाएं
Rajasthan Board 2024 Admit Card Released: राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं प्राइवेट छात्रों के प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। इसके लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
Rajasthan Board 2024 Admit Card Released: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने प्राइवेट छात्रों के लिए 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आरबीएसई कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक चलेंगी। छात्र अपने एडमिट कार्ड आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड के साथ बोर्ड ने एक नोट्स भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि विषय के आधार पर बाहरी परीक्षकों की सूची, संबंधित स्कूल रोल नंबर और व्यावहारिक परीक्षा निर्देशों के साथ, बोर्ड की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूल प्रशासक अपने आईडी पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, राजस्थान बोर्ड के रेगुलर कक्षा 12वीं के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 जनवरी से शुरू हैं जो 14 फरवरी तक चलेंगी।
राजस्थान बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड 2024
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद राजस्थान बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिकक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- राजस्थान बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड सामने होगा।
- एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
राजस्थान बोर्ड 12वीं प्राइवेट छात्रों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी व दिशा निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है। आपको उसी के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा। यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो उसे ठीक करवा लेना है। वरना परीक्षार्थी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
RBSE Time Table | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
Join Telegram | Click Here |